ब्रह्म ज्योति 2024 : ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23-24 को हरिद्वार में
ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23-24 को हरिद्वार में
हरिद्वार (व्हाट्सएप- 8875863494). ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के चालीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का महाधिवेशन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 23 व 24 नवम्बर 2024 को धर्मनगरी हरिद्वार में होने जा रही हैं.
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पं. पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने 31 राज्यों से 600 ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन पदाधिकारी व प्रतिनिधि पहुंचेंगे.
महाधिवेशन मे पहुंचने वाले प्रतिनिधियों का 22 नवंबर से पंजीकरण प्रारम्भ हो जायेगा.
शनिवार 23 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह का प्रथम सत्र प्रार्थना एवं वैदिक उच्चारण के साथ प्रारम्भ होगा जिसके मुख्य अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ महाराज भूमा निकेतन होंगे.
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति करेंगे एवं उद्घाटन संबोधन विशिष्ट अतिथि पण्डित मदन कौशिक राष्ट्रीय चिन्तक, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री उत्तराखण्ड सरकार करेंगे.
आरम्भ में सभी का स्वागत ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पं पदमप्रकाश शर्मा करेंगे एवं ब्राह्मण फेडरेशन गतिविधियो का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे.
पंडित शर्मा संगठन की स्थापना के चालीस वर्ष की प्रगति एवं उपलब्धियों के साथ संगठन को समर्पित संस्था प्रतिनिधियों व कार्यक्रमों पर प्रकाश डालेंगे.
उद्घाटन समारोह के समापन पर अतिरिक्त महासचिव डॉ. नरेश मोहन शर्मा आभार व्यक्त करेंगे.
ब्राह्मण फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. ज्योति एवं महामंत्री पं. शर्मा ने बताया कि द्वितीय सत्र के अन्तर्गत बैठक में ब्राह्मण फेडरेशन की पूर्व बैठक एवं प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा व आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की जायेगी.
इसी तरह कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशव राव कोंडापल्ली आय-व्यय तथा वित्तीय विवरण प्रस्तुत करेंगें.
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा एन मालिनी व युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी अपने संबोधन के साथ अपने प्रकोष्ठ की गतिविधियों के साथ आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे.
बैठक के दौरान राज्यवार प्रगति विवरण प्रदेशों से उपाध्यक्ष एवं सचिव द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा तथा इनकी समीक्षा करते हुए कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिये जायेंगे, जिसके आधार पर आगामी कार्ययोजना का निर्धारण भी होगा. द्वितीय सत्र की बैठक के अन्त में अतिरिक्त महासचिव पण्डित उमाधर पाठक आभार व्यक्त करेंगे.
ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पं पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि- संगठन वर्तमान में समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समाज के युवा वर्ग के लिये शिक्षा, रोजगार एवं सशक्तिकरण पर ध्यान केन्द्रित कर योजनाओं का निर्धारण एवं क्रियान्वयन कर रहा है अतः इससे सम्बन्धित योजनाओं व गतिविधियों पर चर्चा के लिये विशेष सत्र का आयोजन किया जायेगा.
उद्घाटन दिवस पर सायं साढ़े पांच बजे सप्त सरोवर हरिद्वार में गंगा आरती में ब्राह्मण फेडरेशन प्रतिनिधि शामिल होंगे तथा रात्रि आठ बजे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियां की ओर से भजन संध्या का आयोजन होगा.
रविवार 24 नवम्बर 2024 को कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना एवं वैदिक उच्चारण के साथ होगी एवं ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पं पदम प्रकाश शर्मा अतिथियों का स्वागत कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे.
ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति के सानिध्य में होनेवाले विभिन्न आयोजनों के दौरान संगठन के चालीस वर्षों के सफर का विशेष प्रस्तुतीकरण होगा एवं संगठन को सहयोग देनेवाले प्रतिनिधियों के साथ उपलब्धियां का भी प्रस्तुतीकरण होगा. इस दौरान ब्राह्मणों की विकास यात्रा ’कल, आज, कल’ का भी प्रस्तुतीकरण होगा.
महाधिवेशन का समापन समारोह ब्राह्मण फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में होगा जिसमें भारतीय सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान, ध्यान, अध्यात्म, योग एवं विशिष्ट विधाएं आदि विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा.
इस दौरान देश के विभिन्न भागों में अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवाएं देनेवाली 40 विशिष्ठ प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा.
ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति एवं महासचिव पं. पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्र व समाज निर्माण के साथ सभी की सामूहिक प्रगति हेतु सतत प्रयासरत है तथा सभी के कल्याण की भावना के साथ काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण फेडरेशन चाहता है कि सामान्य वर्ग के गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में राहत मिले इस बाबत केन्द्र व राज्य स्तर पर ठोस पहल आवश्यक है, जिसके तहत केंद्र स्तर पर व सभी राज्यों में राहत कोष बनाकर अग्रीम कार्यवाही की जा सकती है.उन्होंने कहा कि- सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाएं आगे आये इस बाबत विशेष प्रयास किये जाने आवश्यक हैं, इस बाबत संगठन स्तर पर भी प्रयास किये जा रहे हैं और ब्राह्मण फेडरेशन से सम्बद्ध संगठन इस दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कई राज्यों में सामान्य वर्ग के लोगों व ब्राह्मण समाज प्रतिनिधियों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के अनुरूप सभी राज्यों में व्यवस्था कायम करने पर जोर दिया.
डॉ. ज्योति एवं पं. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण फेडरेशन देश के ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि संगठन है, जो सामूहिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के साथ सम्बद्ध संगठनों के माध्यम से समाज कल्याण व समाजोपयोगी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करने में जुटा है.
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान विभिन्न सत्रों में राज्य गतिविधियों की चर्चा, आगामी कार्ययोजना निर्धारण, संगठनात्मक विस्तार एवं विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में चर्चा होगी तथा खुले सत्र में देशभर से आये प्रतिनिधियों से संवाद कर ब्राह्मण फेडरेशन के भावी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पुरातन काल से सभी के कल्याण व प्रगति की कामना करता आया है एवं ब्राह्मण फेडरेशन का उद्देश्य इसी भावना के साथ कार्य करना है.
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण फेडरेशन चाहता है कि देश की पुरातन संस्कृति एवं धरोहरें सुरक्षित रहें तथा भावी पीढ़ियों के लिये समृद्ध विरासत बनी रहे.
इसी तरह ब्राह्मण फेडरेशन देवस्थानों की सुरक्षा एवं विकास हेतु भी सरकार की ठोस पहल चाहता है.
उन्होंने बताया कि ब्राह्मण फेडरेशन पदाधिकारी राज्यों में तथा वरिष्ठ प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर नियमित रूप से ब्राह्मण फेडरेशन उद्देश्यां के अनुरूप कार्य में जुटे हैं.
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक स्तर पर समाज के युवाओं को पुरातन धरोहर, संस्कृति, ब्राह्मण धर्म-कर्म हेतु भी प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत ब्राह्मण फेडरेशन से सम्बद्ध संगठन नियमित आयोजन कर रहे हैं.
#AIBF ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का राष्ट्रीय
अधिवेशन: ब्राह्मण प्रतिनिधि एकजुट हो,जागरूक बने और प्रगति करे!
पुष्कर (9-10 जून 2024). ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को अखिल भारतीय दाधीच सेवा परिसर पुष्कर में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पाराशर एवं सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी कुंजमोहन शर्मा मौजूद रहेl
अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर प्रदीप ज्योति ने कहा कि ब्राह्मण समाज के समक्ष कई चुनौतियां हैं और समाज के प्रभावी विकास के लिए समाजजनो को एकजुट व जागरुक होकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की जरूरत है l डॉक्टर ज्योति ने कहा कि आर्थिक आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन तथा ब्राह्मण वेलफेयर कॉरपोरेशन व ब्राह्मण कोश का राष्ट्रीय स्तर व राज्यों में गठन के माध्यम से ब्राह्मण समाज जनों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संगठन की प्राथमिकता में है l उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार और सभी के कल्याण की कामना के साथ कार्य करने वाले ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को कई क्षेत्रों में समस्या का सामना करना पड़ रहा है l इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में समाजजनों में जागरूकता का संचार करने पर बल दिया l उन्होंने आर्थिक आरक्षण की तकनीकी कमियों में सुधार और अतार्किक कानून की समस्या का समाधान, सामाजिक न्याय व राहत के दायरे में सामान्य वर्ग के ब्राह्मणों को लिए जाने की आवश्यकता व कई राज्य सरकारों द्वारा ब्राह्मण वर्ग को सहयोग नही करने के मुद्दे पर विशेष प्रकाश डालते हुए देश के विभिन्न राज्यों में संचालित कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी दी l उन्होंने सनातन धर्म के संरक्षण और सनातन धर्म की संस्कृति व धरोहरों को प्रभावी ढंग से भावी पीढ़ी तक पहुंचने पर भी बल दिया l
राष्ट्रीय महासचिव पंडित पदम प्रकाश
शर्मा ने अपने संबोधन में संगठन की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश
डालते हुए बताया कि संगठन द्वारा देश के सभी ब्राह्मण समाज जनों को एकजुट करने
हेतु सतत प्रयास किया जा रहे हैं,
उन्होंने आर्थिक आरक्षण से जुड़ी
समस्याओं, एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग, देवस्थानों को सरकारी नियंत्रण से
मुक्त करने के प्रयास, हरिद्वार में परशुराम घाट की स्थापना व भगवान परशुराम की प्रतिमा
लगाने की उपलब्धि, सांसद व विधानसभा में ब्राह्मण प्रतिनिधियों को पर्याप्त
प्रतिनिधित्व देने की मांग, ब्राह्मण धर्म व कर्म के अनुरूप आचरण को भावी पीढ़ी तक विरासत के
रूप में पहुंचने के प्रयास, भारतीय परंपराओं को ज्ञान योग, आयुर्वेद, संस्कृत भाषा, ज्योतिष आदि को
बढ़ावा देने के साथ ही देश में ब्राह्मण वेलफेयर कॉरपोरेशन के गठन तथा राज्यों में
स्थापना के साथ ब्राह्मण कल्याण कोष बनाने के मुद्दे पर संगठन के प्रयासों से अवगत
करवाया l
अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि सुभाष
पाराशर ने समाज की सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया l अधिवेशन में विशेष
अतिथि कुंज मोहन शर्मा ने वर्तमान परिपेक्ष में ब्राह्मण एकजूटता पर प्रकाश डाला l फेडरेशन के मीडिया
सलाहकार प्रदीप द्विवेदी ने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की ओर से संचालित विभिन्न
कार्यक्रम व गतिविधियों को प्रभावी बनाने सुझाव दिए तथा फेडरेशन की वेबसाइट व
डिजिटल न्यूज़ लेटेस्ट प्रकाशन पर प्रकाश डाला l
कोषाध्यक्ष एस हरिहरन ने फेडरेशन के
आय व्यय विवरण का प्रस्तुतीकरण किया l राष्ट्रीय सचिव पंडित सुरेश द्विवेदी
ने फेडरेशन की पूर्व बैठक के कार्य बिंदुओं व प्रस्ताव की जानकारी दी l अधिवेशन के उद्घाटन
सत्र में रमेश ओझा, ब्रह्मचारी हरिचरण दास, उदय कुमार, श्रद्धा सारंगी, यशपाल तिवारी, सुरेश शर्मा, रागिनी रावल, निधि शर्मा, संजीव शर्मा, कविता मिश्रा आदि
ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें l
उद्घाटन सत्र के आरंभ में अतिथियों ने
भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रीमती संतोष गजाधर शर्मा ने
गणपति वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया l कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का
स्वागत फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी गजाधर शर्मा, पूनम चंद पारीक, लोकेंद्र शर्मा आदि
ने माल्यार्पण कर किया l
अधिवेशन के उद्घाटन सत्र का संचालन
फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट केसी दवे ने किया एवं अंत में आभार
कार्यक्रम आयोजन के सहसंयोजक पंडित गजाधर शर्मा ने व्यक्त किया l अधिवेशन के उद्घाटन
सत्र में पंजीकरण की प्रक्रिया को कोषाध्यक्ष एस हरिहरन व सहयोगी वी के श्रोत्रिय
ने पूर्ण किया तथा बैठक करवाई विवरण को राष्ट्रीय सचिव सुरेश द्विवेदी व सहयोगी
प्रमोद शर्मा ने लिपिबद्ध किया l
बैठक के दौरान विभिन्न गतिविधि एवं
कार्यक्रमों में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, लोकेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव
अश्विनी तिवारी, निधि शर्मा गोविंद जोहरी, पंकज मिश्रा, आर नरसिम्हन आदि ने
भाग लिया l अधिवेशन की स्थानीय कार्य व्यवस्था में फेडरेशन से संबंधित संगठनों
के जुड़े कैलाश चंद्र जोशी, ओम प्रकाश शर्मा,
शिव प्रसाद व्यास, संतोष शर्मा आदि
में सहयोग कियाl
पाराशर, मालिनी व द्विवेदी को नई जिम्मेदारी दी....
अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में ब्राह्मण
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति एवं महामंत्री पंडित पदम प्रकाश
शर्मा ने फेडरेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर पंडित सुभाष पाराशर, महिला प्रकोष्ठ के
अध्यक्ष पद पर एन मालिनी एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर सुरेश द्विवेदी को
मनोनीत करने की घोषणा की जिसका स्वागत किया गयाl
#Haridwar ब्राह्मण फेडरेशन के चालीसवें स्थापना दिवस पर देश और दुनिया के प्रतिनिधि जुटेंगे हरिद्वार में, सर्व देव चालीसा का लोकार्पण
पुष्कर (9-10 जून 2024). ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो
दिवसीय बैठक सोमवार को पुष्कर के दाधीच धर्मशाला में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
डॉ प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय सलाहकार के सी दवे, फेडरेशन के राष्ट्रीय
महामंत्री पदम प्रकाश शर्मा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित सुभाष पाराशर के विशिष्ट
अतिथि मे समापन हुआ, जिसमें फेडरेशन के 40
से स्थापना दिवस को हरिद्वार में भव्य
तरीके से आयोजित किए जाने, सनातन धर्म के प्रभावी प्रचार प्रसार और भारतीय सभ्यता, संस्कृति और विरासत
को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने तथा देश में ब्राह्मण फेडरेशन के संगठनात्मक पर
विस्तार का निर्णय लिया गया l इस मौके पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष डॉ अनंत शर्मा द्वारा तैयार
धर्म कर्म साहित्य सर्वदेव चालीसा का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया l
इस अवसर पर डॉ प्रदीप ज्योति ने कहा कि
फेडरेशन का 40 वर्ष स्थापना दिवस अक्टूबर में हरिद्वार में भव्य तरीके से
आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के फेडरेशन प्रतिनिधि, पदाधिकारी व समाजजन
भाग लेंगे l उन्होंने फेडरेशन के
संगठनात्मक विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी को
क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित बैठकों
का आयोजन व समीक्षा कर संगठनामक विस्तार हेतु सुझाव देने के निर्देश दिए l डॉ ज्योति ने कहा कि सनातन धर्म के साथ भारतीय सभ्यता, संस्कृति और
विशेषताओं को देश की भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए इससे संबंधित
कार्य को गति दी जाएगी l
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री
पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने इस अवसर पर फेडरेशन की गतिविधियों व कार्य के विस्तार
की जानकारी देते हुए बताया कि फेडरेशन से संबद्ध संगठनों की ओर से देश के विभिन्न
प्रदेशों में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सामाजिक उन्नयन,
साहित्य निर्माण एवं वितरण खेलकूद आदि
विभिन्न विषयों को लेकर नियमित आयोजन किया जा रहे हैं और इन सभी आयोजनों की सूचना
व व्यवस्थाओं की जानकारी देने फेडरेशन स्तर पर एक मार्गदर्शिका का प्रकाशन भी
शीघ्र किया जाएगा l
विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित
सुभाष पाराशर ने इस अवसर पर भारतीय सभ्यता,
संस्कृति और सनातन धर्म से युवा व किशोर
वर्ग को जोड़ने के साथ ही धर्म-कर्म के प्रति समाज के प्रतिनिधियों को प्रेरित
करने का भी आग्रह किया l
बैठक में फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार
के सी दवे, मीडिया सलाहकार प्रदीप द्विवेदी,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के
अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस हरीहरण व वी के क्षोत्रीय राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष गजाधर शर्मा, लोकेंद्र शर्मा,
राष्ट्रीय सचिव अश्विनी तिवारी, रमेश ओझा सहित
विभिन्न प्रदेशों से आए फेडरेशन के पदाधिकारी व प्रतिनिधि आदि ने भी विचार व्यक्त
किए l बैठक का संयोजन एडवोकेट केसी दवे ने किया तथा अंत में आभार
व्यक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गजाधर शर्मा ने किया l
सर्व देव चालीसा का लोकार्पण....
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति,
राष्ट्रीय महामंत्री पदम प्रकाश शर्मा, सलाहकार कै सी दवे, उपाध्यक्ष डॉ अनंत
शर्मा, कोषाध्यक्ष एस हरिहरन,
मीडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी, युवा प्रकोष्ठ
अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजाधर शर्मा, संगठन पदाधिकारीयो
रमेश ओझा, समाजसेवी महेश ओझा आदि ने सर्व देव पूजा साहित्य का लोकार्पण
सोमवार को दाधीच धर्मशाला में किया l इस मौके पर वक्ताओं
ने धर्म कर्म से समाज की युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए उन्हें धर्म कर्म
क्रियाकलापो व गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने तथा साहित्य उपलब्ध कराने
पर जोर दिया ताकि वह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक सभ्यता और विरासत से रूबरू हो सके l ध्यान रहे डॉ शर्मा के मार्गदर्शन में विविध साहित्य व समाज
उपयोगी गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाता है इसके तहत मासिक सुंदरकांड सहित
विभिन्न धार्मिक और धर्म कर्म से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी संचालन नियमित रूप
से हो रहा है ताकि इस दिशा में जागरूकता का संचार हो सके!
पुष्कर में 9-10 जून 2024 को आयोजित ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन की
झलकियां....
……………………………………………………………………………………….
हरिद्वार में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन
द्वारा विकसित किये जा रहे भगवान परशुराम घाट पर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना
(2023)....
|
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के
निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा हरिद्वार का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो
सकता है. * अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय
व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! * प्रदीप द्विवेदी, ज्योतिर्संपादक
(व्हाट्सएप- 6367472963) |


Comments
Post a Comment